


उझानी-बदांयू 5 जुलाई ।
बदायूं जिले के उझानी ब्लॉक के ग्राम गठौना में शनिवार को गर्व का माहौल रहा। ‘द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट’ में 30 वर्ष की सेवा के बाद 30 जून 2026 को कैप्टन पद से सेवानिवृत्त होकर लौटे मुनीष प्रताप सिंह पुंडीर का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
मुनीष प्रताप सिंह क्षत्रिय पुंडीर परिवार से हैं। उनके दो बड़े भाई उमेश कुमार और मनोज कुमार भी सशस्त्र बलों में रहकर देशसेवा कर चुके हैं। तीन दशक तक सेना में रहते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। मेहनत और लगन के बल पर उन्हें सेना से कमीशन मिला और वे कैप्टन के पद तक पहुंचे।
कैप्टन मुनीष के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके बेटे का भी लक्ष्य भारतीय सेना में जाकर राष्ट्र की रक्षा करना है।
उनके आगमन पर गांव में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजे। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com