बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के रामपुर टांडा गांव में बीए की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मक्का के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामपुर टांडा निवासी शिवानी के रूप में हई है। उसकी बहन उजाला ने बताया कि शिवानी शनिवार को नागरझुना कॉलेज जाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शिवानी के लापता होने की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर रात रामपुर टांडा गांव स्थित मक्का क खेत में छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार कोहराम मच गया,जबकि गांव में घटना को लेकर सनसनी फैल गई।
परिजनों का आरोप है कि जुगेंद्र नामक व्यक्ति ने चुत्नी से गला दबाकर शिवानी की हत्या की है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर जुगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
