सार्वजनिक शौचालय में पानी-सफाई की मांग को वकीलों ने किया प्रदर्शन
बिल्सी। तहसील परिसर में हाल ही में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में पानी और नियमित सफाई की व्यवस्था न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।
वकीलों का कहना था कि शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन उसमें पानी की समुचित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई न होने से वह आम लोगों के उपयोग के योग्य नहीं रह गया है। इससे तहसील में अपने कार्य से आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें शौचालय की सुविधा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि सार्वजनिक शौचालय में शीघ्र पानी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए और नियमित सफाई के लिए कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुचारु सुविधाएं मिल सकें।
बताया गया कि उक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पूर्व में विकास खंड अंबियापुर द्वारा कराया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसका लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, ज्ञान सिंह त्यागी, हेमेंद्र सिंह चौहान, बागीश माहेश्वरी, दया राठौर, अजय पाल, वीरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
