11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी SHO पर धमकाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप, SSP,DM को भेजी शिकायत।


उझानी-बदांयू 4 जुलाई।

उझानी कोतवाली के SHO प्रवीण कुमार पर एक युवक को धमकाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में प्रखर अग्रवाल नाम के युवक ने SSP बदायूं, DM और मेनका गांधी को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है।

शिकायतकर्ता प्रखर अग्रवाल के मुताबिक, उनके दोस्त ओमेंद्र शर्मा ने उझानी थाने में पीयूष के खिलाफ एक कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि SHO प्रवीण कुमार ने न सिर्फ आवेदन लेने से इनकार किया बल्कि ओमेंद्र और प्रखर दोनों को धमकाया।

प्रखर का दावा है कि उनके पास ओमेंद्र शर्मा का एक वीडियो है जिसमें वह पुलिस से FIR दर्ज करने का अनुरोध कर रहे हैं और आवेदन देने की बात स्वीकार कर रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि SHO ने पीयूष से आर्थिक लाभ लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया और बताया कि कोई आवेदन नहीं दिया गया।

अधिकारियों को भेजें ईमेल में प्रखर ने लिखा है कि SHO प्रवीण कुमार उन्हें धमका रहे हैं कि वह उनके घर या जेब में झूठे सबूत रखकर फर्जी केस दर्ज कर देंगे। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि उसके पास SHO की एक कॉल रिकॉर्डिंग है जिसमें वह अपने सीनियर को गलत जानकारी दे रहे हैं।

प्रखर अग्रवाल ने ईमेल के अंत में लिखा है, यदि मुझ पर कोई अज्ञात हमला होता है तो इसके लिए उझानी कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

इस बाबत इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से मोबाइल द्वारा पक्ष जानने का प्रयास किया मगर उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.