1:24 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का ज़ोरदार स्वागत

बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के प्रथम बार बिल्सी आगमन पर नगर पालिका परिषद सभागार में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है  और कार्यकर्ता अभी से जी जान से जुट जाएं और मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है और गरीब गांव और किसानों का कल्याण हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर ,भाजपा नेता विवेक राठी, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी सहित अमित मिश्रा, गगन राठी ,दीपक गुप्ता ,चंद्रसेन महेश्वरी ,टीटू जैन ,राहुल कुमार, ओम बाबू सक्सेना ,अनुराग शाक्य ,निखिल सक्सेना हरपाल सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस