बिल्सी में बिजली के तारों में फाल्ट से लगी आग, केबिल टूटकर सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला।
बिल्सी बदांयू 1 जुलाई।
बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 5 में मंगलवार शाम करीब 7 बजे बिजली के तारों में फाल्ट होने से आग लग गई। आग लगने के दौरान एक बिजली का केबिल टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
केबिल गिरते ही स्थानीय निवासियों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
स्थानीय निवासी सुभान मलिक ने बताया कि घटना वार्ड नंबर 5 में हुई। तारों में आग लगने और केबिल टूटने के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे तक भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी, जिससे क्षेत्र के लोग करीब 12 घंटे तक बिजली संकट से जूझते रहे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

