इज्जतनगर मंडल में 40 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, समारोह में दी गई विदाई।

बरेली, 30 जून।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जून माह में सेवानिवृत्त हुए 3 राजपत्रित अधिकारियों सहित 40 रेलकर्मियों को अधिकारी क्लब में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड और अन्य दस्तावेज सौंपे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अहम पड़ाव है। रिटायर कर्मचारियों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और जीवनभर की पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश करने का आग्रह किया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक ओ.पी. मीना, उप मुख्य इंजीनियर ए.के. सिंह और सहायक परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार शामिल हैं। इनके अलावा 37 अन्य कर्मचारी भी रिटायर हुए।
मंडल में नई पहल के तहत रिटायरमेंट से खाली हुए पदों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा रही है। इस माह भी कई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग समेत सभी शाखा अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com