1:25 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फावड़े से हमला, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा

बदायूं। बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के परोली गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फावड़े से हमला किया गया। आरोपी घर में घुसकर युवक के सिर पर वार कर फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परोली गांव निवासी महावीर ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा ईशू घर पर अकेला था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पुरानी रंजिश को लेकर फावड़ा लेकर उनके घर में घुस गया।
आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसते ही ईशु के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब ईशु ने विरोध किया, तो हमलावर ने उसके सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया। फावडे के वार से ईशु लहलुहान होकर जमीन पर गिर पडा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बिल्सी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंची पुलिस ने घायल ईशु को तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, ईशू के सिर में कई टांके लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि पीडित पक्ष की शिकायत के आधार पर घायल युवक को तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया था। पुलिस नेघटनास्थल का मुआयना कर गहन जाच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस