1:24 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में युवक से मारपीट कर 5 रूपये लूटने का आरोप, जांच शुरू

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में एक युवक से मारपीट और 5 हजार रूपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब पीने के लिए रुपये न देने पर गांव के ही तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडित के भाई जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताय कि उनका छोटा भाई रविंदर बिल्सी से अपने गांव खैरी लौट रहा था। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रविंदर द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने रविंदर की बेरहमी से पिटाई की और उसकी जेब में रखे 5 हजार रूपए भी निकाल लिए। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बिल्सी थाना पुलिस ने घायल रविंदर को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस