2:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मां पूर्णागिरि भक्तों ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे स्थित नगला डल्लू तिराहे पर मां पूर्णागिरि के भक्तों द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे से पूर्व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के जयकारे लगाए। भंडारे के सफल आयोजन में भाजपा नेता महेश शर्मा, राजेश कुमार कश्यप, मोहित कुमार कश्यप, विशाल कुमार कश्यप, शेर सिंह, ठाकुर योगेंद्र सिंह, नाम सिंह पाली, राम किशोर श्रीवास्तव, मनोज कश्यप, प्रेमपाल पासवान, अफजल, अमन ठाकुर आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, बिसौली-बिलसी रोड पर स्थित पदमांचल जैन मंदिर दिधौनी पर कुछ लोगों ने पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित कराया। इस मौके पर विजनेश सोंलकी, राहुल सोंलकी, चंद्रसैन माहेश्वरी, मनोज जैन, टीटू जैन, नरेश चंद्र, विष्णु असावा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस