5:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में नरकीय हालात: टूटी पुलिया, अंधेरा, कीचड़ और कूड़े के ढेर से जूझ रहे नारायण गंज के लोग

उझानी में नरकीय हालात: टूटी पुलिया, अंधेरा, कीचड़ और कूड़े के ढेर से जूझ रहे नारायण गंज के लोग।

उझानी-बदांयू 29 जून।

नगर पालिका की उदासीनता के चलते उझानी के श्री नारायण गंज मोहल्ला, हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। टूटी पुलिया, फ्यूज स्ट्रीट लाइट, कीचड़ से भरी नालियां और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

मोहल्ला निवासी एडवोकेट सिद्धू गुप्ता बताते हैं, पुलिया टूटी पड़ी है। रोज बाइक और स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चे-महिलाएं निकल नहीं पातीं।

स्थानीय निवासी रामौतार उत्तम, अनवीर सिंह, अमरदीप शाक्य, पारुल भटनागर, विपुल कुमार, सेवाराम, आदित्य और सुरेश का कहना है कि नगरपालिका को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

पोल पर बल्ब फ्यूज होने से रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं 42 डिग्री की गर्मी में नालियां कीचड़ से पटी हैं और कूड़ा सड़ रहा है। बदबू और मच्छरों से बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगरपालिका को तत्काल आदेशित किया जाए। टूटी पुलिया की मरम्मत हो, पोल पर बल्ब लगें और भीषण गर्मी में नालियों की नियमित सफाई व कूड़ा उठान सुनिश्चित हो।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.