महेश नवमी कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वयोवृद्धों का हुआ सम्मान
बिल्सी। महेश समिति द्वारा नगर के रंजन प्रज्ञा कुंज में महेश नवमी कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं महेश वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को गौरव माहेश्वरी, हर्ष सोमानी एवं संचित तोषनीवाल ने प्रतीक चिह्न एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में समाज के वयोवृद्धजनों का सम्मान नवदीप माहेश्वरी, शरद बाबू माहेश्वरी एवं मुकेश माहेश्वरी ने किया। वहीं अन्य स्थानों से पधारे समाज के गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रखर माहेश्वरी, अखिलेश मालपानी, प्रफुल्ल मालपानी, अमन माहेश्वरी एवं तनिष माहेश्वरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रंजना प्रयाग कुंज में कछला से आए कलाकारों द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का समापन समाज के लोगों के सहभोज के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंबियापुर – विकाश मिश्रा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com