6:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। नवनिर्मित आवास में विधायक हरीश शाक्य ने किया गृह प्रवेश

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित अपने नवनिर्मित आवास में शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना एवं गृह प्रवेश की समस्त धार्मिक रस्में संपन्न कराईं। पूजा के उपरांत विधायक ने कन्या भोज का आयोजन कर मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि माता रानी की कृपा और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं आशीर्वाद से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि यह नया आवास सदैव बिल्सी की जनसेवा, जनसुनवाई और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बना रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस