2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’, शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बदायूं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’, शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संगठन शक्ति के संदेश के साथ स्वयंसेवकों ने किया प्रेरणादायी आयोजन

केशव गुप्ता

बदायूँ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बदायूँ द्वारा शनिवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल सभागार में ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह अंकित, नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, वीरता, दूरदर्शिता एवं हिंदू स्वराज्य की स्थापना में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया गया। मुख्य वक्ता वेद रत्न शर्मा ने कहा कि शिवाजी महाराज अद्वितीय राष्ट्रभक्त, कुशल शासक और महान संगठनकर्ता थे। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान और संगठन शक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
समापन अवसर पर नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर नगर शारीरिक प्रमुख कुशाल जी, मदनलाल राजपूत (एडवोकेट), नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, दिनेश चंद्र शर्मा, लालाराम वर्मा, विनय चौहान, कृष्ण हरि शर्मा, नरेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.