11:28 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में 32 उपनिरीक्षकों के तबादले,एक निरीक्षक का भी कार्यक्षेत्र बदला, 3 उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 32 उपनिरीक्षक इधर से उधर, एक निरीक्षक का भी तबादला, 3 लाइन हाजिर।

बदांयू 27 जून।

बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत एक निरीक्षक और 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसके अतिरिक्त, तीन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि एक उपनिरीक्षक का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया गया है।

एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक आजाद शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर थाना इस्लामनगर में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश में 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को कछला गंगा घाट चौकी से नरैनी चौराहा चौकी उघैती भेजा गया है। रिंकू कुमार को सिविल लाइंस से कछला गंगा घाट चौकी उझानी, दिनेश कुमार शर्मा को सिविल लाइंस चौकी का प्रभार, अवधेश कुमार को महिला थाना से सरकारी गंज चौकी, और प्रमोद कुमार सिंह को समरेर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। भूरेलाल और संदीप गुप्ता को इस्लामनगर थाना क्षेत्र की विभिन्न चौकियों में तैनात किया गया है।

इसी क्रम में, यशपाल सिंह को रहेड़िया चौकी, संजीव कुमार को मूसाझाग थाना, विक्रांत आर्य को दबतोरी चौकी, आयुष आर्य को मालवीयगंज चौकी और मायाराम को दातागंज कोतवाली भेजा गया है।

महिला उपनिरीक्षकों में रश्मी मलिक को महिला थाना, सपना जायसवाल को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई तथा पूनम यादव को बन स्टॉप सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा और दिनेश तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है। सदर कोतवाली से उसावां स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षक बाबू खां का तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें यथावत रखा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.