बदायूं
तीन विकेट से बदायूं क्रिकेट टीम ने कायमगंज की क्रिकेट टीम को हराया।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 25 -25 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया । एस.के. मैदान पर प्रात 8:00 बजे वरिष्ठ क्रिकेटर रविंद्र मोहन सक्सेना के द्वारा उद्घाटन किया गया और शांतिपूर्ण मैच खेलने की सलाह दी और अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने को कहा । बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने जानकारी दी कि कायमगंज की टीम बदायूं में पहली बार खेलने आई है ,यह मैच विशन क्रिकेट अकादमी बनाम साईं क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें कायमगंज ने टॉस जीत का 25 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें सर्वाधिक 39 रन शिवा दीक्षित ने बनाए पारथ पाठक ने 20 रन बनाए अरसान इलाही ने 22 ,अनुमान कश्यप ने 18 रनों का सहयोग दिया बाकी बल्लेबाज ढाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। साईं क्रिकेट एकेडमी के सफल गेंदबाजों में लक्ष्य गुप्ता ने 5 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए ,नितिन लोधी ने 5 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए, अभिषेक कश्यप ने दो विकेट, मोहित ने एक विकेट लिया ।साइन क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें नितिन लोधी ने अंतिम गेंद पर विजयी चौका लगाया। साईं क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर बदायूं ने मैच जीता लिया । जिसमें ओपनर प्रिंस ने 41 रन 26 गेंद पर जिसमें दो छक्के चार चौके जड़े। तनुज साहू ने 33 रन, नवल यादव ने तीस रन, निष्कर्ष शर्मा ने 23 रनों का सहयोग दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब विशन अकादमी के सफल गेंदबाज अनुज राजपूत को 5 विकेट लेने पर दिया गया। मैच बहुत शानदार हुआ दर्शकों की भीड़ रही ।अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने दोनों टीमों को बधाई दी ।अमरीश गोयल, राजू ,राहुल चौबे, रूपेंद्र लामा ,अखिलेश पांडे, फिरोज खान, सिद्धार्थ ,यश, उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com