आम खरीदने आई वृद्धा का पर्स गायब, चोरी का आरोप
अमियापुर बिल्सी से विकास मिश्रा की रिपोर्ट
बिल्सी। नगर के नखासा स्थित पानी की टंकी के नीचे आम खरीदने के दौरान एक वृद्धा का पर्स गायब हो गया। वृद्धा ने पर्स चोरी होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार वृद्धा अपने गांव सिद्ध बरौलिया से रिश्तेदारी में मिश्रीपुर मकुइया जा रही थी। रास्ते में वह नखासा स्थित पानी की टंकी के पास आम खरीदने के लिए रुकी थी। वृद्धा का आरोप है कि उसने आम के पैसे दिए, जिसके बाद उसका पर्स कहीं गायब हो गया। देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई।
वृद्धा के अनुसार पर्स में नकदी के अलावा कुछ सफेद रंग की वस्तुएं भी रखी हुई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पर्स के गायब होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

