8:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सोने-चांदी के दाम लुढ़कने से उझानी के सर्राफा बाजार में हड़कंप

सोने-चांदी के दाम लुढ़कने से उझानी के सर्राफा बाजार में हड़कंप।

उझानी-बदांयू 26 जून।

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट से व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई है। ऊंचे रेट पर माल उठाने वाले कारोबारी अब नुकसान झेल रहे हैं। सीजन में शादियाँ कम होने से वैसे ही जेवर की डिमांड सुस्त थी, ऊपर से रेट गिरने ने बाजार को पूरी तरह ठंडा कर दिया।

कारोबारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा सोने-चांदी में ज्यादा निवेश से बचने की सलाह के बाद से बड़े निवेशकों ने दूरी बना ली है। पहले डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन 21 जून के बाद बाजार पलट गया। सोना 1.50 लाख और चांदी 2.50 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गई।

यानी जून में ही चांदी 34,500 रु/किलो और सोना 7,400 रु/10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

उझानी के सराफा व्यापारी सिद्धांत गोयल ने बताया, “रेट के उतार-चढ़ाव से ग्राहक अभी खरीदारी टाल रहा है। शादियों का सीजन भी कमजोर है, इसलिए दुकानों पर सन्नाटा है। अब लगन शुरू होने का ही इंतजार है।”

बाजार विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर डॉलर में नरमी आती है और शादी-ब्याह का सीजन तेज होता है, तो दिवाली तक सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौट सकती है। फिलहाल व्यापारी पुराना स्टॉक निकालने की जुगत में लगे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.