।
उझानी 26 जून 2026।
गर्मी के मौसम में उझानी की फल मंडी आम की खुशबू से महक उठी है। इस बार मलिहाबाद और लखनऊ का दशहरी आम खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। मिठास और खुशबू के मामले में बेजोड़ यह आम 60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है, फिर भी इसकी मांग कम नहीं हो रही।
उझानी मंडी में दशहरी के साथ चौसा, लंगड़ा, सफेदा और तोतापरी आम भी खूब आ रहे हैं। बुलंदशहर, अमरोहा और सहारनपुर से आम की आवक बढ़ने से भाव 20 से 50 रुपये किलो तक हैं। चौसा अपने बड़े आकार और लंगड़ा अपने अलग स्वाद के लिए पसंद किया जा रहा है।
फल विक्रेता राशिद बताते हैं, “मलिहाबाद का दशहरी आम स्वाद और खुशबू में सबसे अव्वल है। 60 रुपये किलो होने के बावजूद ग्राहक इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं।” वहीं विक्रेता राकेश के अनुसार बुलंदशहर से आवक बढ़ी है। ग्राहक गुणवत्ता देखकर दाम दे रहे हैं।


मंडी से सस्ते दामों में आम खरीदकर फुटकर व्यापारी छांटकर बेच रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। कारोबारियों का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने से जुलाई के पहले पखवाड़े तक आम की आवक बनी रहेगी। देर से आने वाली चौसा और लंगड़ा की मांग भी बढ़ने की उम्मीद हे।
फिलहाल उझानी में आम की भरपूर आवक से बाजार गुलजार है और खरीदार दशहरी के स्वाद का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com