6:08 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

कछला के समीप चंदनपुर गांव की घटना,

उझानी-बदांयू 25 जून।

कछला स्थित चंदनपुर बांध के पास गंगा में नहाने गए चार दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसा वृहस्पतिवार दोपहर करीब 4 बजे का है। ग्रामीणों की मदद से एक युवक का शव निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश गोताखोरों द्वारा जारी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बगुला नगला निवासी ज्ञानसिंह, शंकर, विवेक (25) पुत्र लीलाधर और नन्हे (23) पुत्र दाताराम बाइक से गंगा स्नान के लिए चंदनपुर पहुंचे थे। नहाते समय विवेक और नन्हे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

चीख-पुकार सुनकर चंदनपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद नन्हे का शव गंगा से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और विवेक की तलाश शुरू कराई।

घटना की खबर लगते ही बगुला नगला से ग्रामीण और परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर चंदनपुर पहुंच गए। जवान बेटों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम गंगा में विवेक को तलाश रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कछला चौकी पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान जारी है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस