11:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नवनिर्मित बारात घर जनता को समर्पित, एक दिन में तीन विकास कार्यों के सम्पन्न होने से जनता में खुशी की लहर, विधायक हरीश शाक्य ने जन्मदिन पर दिया तोहफ़ा

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में गुरुवार को भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने तीन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गांधी पार्क में एक करोड रुपये की लागत से बने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया और इसे जनता को समर्पित कर दिया
इसके साथ ही विधायक शाक्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगर में लगाई गई स्ट्रीट लाडटों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने गांधी पार्क के सामने से गल्ला मंडी गेट तक जाने वाली सड़क का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। एक ही दिन में तीन विकास कार्यों के संपन्न होने पर नगर के लोगों में खुशी की लहर दौड गई। स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक हरीश शाक्य का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि एक करोड रुपये से अधिक की लागत से बना यह बारात घर सभी के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने गल्ला मंडी तक जाने वाली सडक के बारे में बताया कि यह लंबे समय से खराब थी और इसके जल्द बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

विधायक ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए चुनावी बिगुल भी फूंका।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, दीपक चौहान, अर्जुन सिंह, राहल वार्ष्णेय, आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, सुधीर सोमानी, अर्पित शर्मा, बनबारी मौर्य, तेजस्वी सागर, नवनीत शाक्य, सूर्य प्रकाश देवल, शेखर सक्सेना. राजीव महेश्वरी, तौफीक अंसारी, दिलीप बाब् और मनीष असावा सहित कई गणमान्य लोग उर्पस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस