गंगा दशहरा पर बालाजी मंदिर में शरबत वितरण व विशाल भंडारा
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर पर बुधवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर युवाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों का स्वागत ठंडा शरबत पिलाकर किया गया। भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण से लोगों को काफी राहत मिली।
इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद गुप्ता, ललतेश शर्मा, रोहित शर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य गुड्डू, आशीष चंद्रा, संदेश वशिष्ठ, प्रखर माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश देवल, विवेक शर्मा, कमलेश शर्मा, सोनू माथुर, प्रेमशंकर कोहली, सोनू ठाकुर, जगवीर प्रजापति सहितकई लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इधर भाजपा नेता विवेक राठी ने मोहल्ला संख्या पांच में पीपल बाबा मंदिर एंव सचिन सक्सेना उर्फ कल्लू ने कोतवाली रोड पर स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

