बिल्सी। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने बुधवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद आदित्य यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमेढ पहंचे। यहां पीडीए (पिछडा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण एकत्र हुए।
बमेढ पहुंचने पर जनता और प्रबुद्धजनों ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पंचायत को संबोधित करते हुए सांसद ने क्षेत्र के विकास और जन-समस्याओ के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। पीडीए पंचायत के बाद सांसद आदित्य यादव सीधे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सोवरन सिंह यादव के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने सोवरन सिंह यादव के निधन पर गहरा दूख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मूलाकात की। सांसद ने कहा कि सोवरन सिंह जी का निधन समाजवादी कूनबे के लिए एक अपूरणीय क्षति है और पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने के इसी क्रम में सांसद आदित्य यादव बिल्सी नगर पालिका परिषद के सदस्य अजीत गुर्जर के आवास पर भी पहंचे। उन्होंने अजीत गर्जर की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
सांसद के डस दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
इनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, प्रेमपाल सिंह यादव, उदयवीर सिंह शाक्य, सर्वेश यादव, अखिलेश यादव, अंकित यादव, इकरार अहमद, क विद्र सक्सेना, चेतन यादव सोनू यादव, उमेश बाबू, राहल सोलंकी, मृगांक जैन ,नरेश पाल, फैजान राईन
और शामें अली खान शामिल थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

