11:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा नेता विवेक राठी ने पीपल बाबा मंदिर बिल्सी पर राहगीरों को शरबत वितरित किया

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी ने पीपल बाबा मंदिर, बिल्सी पर राहगीरों को शरबत वितरित किया

बिल्सी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी ने पीपल बाबा मंदिर परिसर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शरबत वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर भीषण गर्मी से राहत महसूस की।

विवेक राठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर जनसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। शरबत वितरण कार्यक्रम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों ने भाजपा नेता के इस सेवा कार्य की सराहना की।

फोटो कैप्शन:
गंगा दशहरा के अवसर पर पीपल बाबा मंदिर, बिल्सी में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शरबत वितरित करते भाजपा नेता विवेक राठी।

विज्ञापन एक्सप्रेस