11:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

260 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 260 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ बदायूं स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध अफीम लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और सतेती चौराहे के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल कुमार पुत्र निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरौली, बरेली बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस