1:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में दो लोगों को भेजा न्यायालय

बदायूं

उघैती पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में दो लोगों को भेजा न्यायालय

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओमवीर पुत्र टीकाराम एवं रवि पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम ईखखेड़ा, थाना उघैती शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस