बदायूं
260 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
केशव गुप्ता
बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 260 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 जून 2026 को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा ग्राम सतेती की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कपिल कुमार पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरौली, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 260 ग्राम अफीम बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना बिल्सी में मु0अ0सं0 276/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

