उझानी को जाम से मिलेगी मुक्ति: रेलवे स्टेशन पर वाई-शेप अंडरपास का काम शुरू।
अढ़ौली फाटक होगा बंद, कादरचौक रूट पर आवागमन होगा सुगम।
उझानी बदांयू 22 जून।
उझानी रेलवे स्टेशन के पास पिछले पांच साल से लग रहे भीषण जाम से अब लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा। रेलवे ने प्लेटफॉर्म के नजदीक अंडरपास निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी है। वाई-शेप में बनने वाला यह अंडरपास रैक प्वाइंट के पास प्रस्तावित गोल चक्कर से जुड़ेगा और सीधे कादरचौक सड़क तक रास्ता देगा।
अगस्त 2021 में बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन शुरू होने के बाद स्टेशन पर रैक प्वाइंट बना। यहां मालगाड़ियों से लोडिंग-अनलोडिंग के चलते भारी वाहनों की संख्या बढ़ गई। उझानी-कादरचौक और सकरीजंगल होते हुए असरासी जाने वाले वाहनों को अढ़ौली फाटक पर रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ता है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से फाटक बार-बार बंद होता है।
ऐसा होगा नया अंडरपास प्लेटफॉर्म के पास रेलवे की अपनी भूमि पर वाई-शेप, दोनों तरफ से खुला रास्ता, कनेक्टिविटी गुड्स ऑफिस के पास बनेगा गोल चक्कर, वहीं से कादरचौक और रैक प्वाइंट की ओर सीधा निकास ।
निर्माण पूरा होते ही 50 मीटर दूर स्थित अढ़ौली फाटक स्थायी रूप से बंद किया जाऐगा।
रेलवे ने पिछले साल प्लेटफॉर्म से अढ़ौली फाटक के बीच तीन स्थान चिह्नित किए थे। अढ़ौली फाटक और नाले के पास तकनीकी कारणों से प्रस्ताव रद्द हुआ। गोरखपुर मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह की देखरेख में तीन दिन पहले काम शुरू हुआ।
“ब्रॉडगेज के बाद क्रॉसिंग 50 मीटर आगे शिफ्ट हुई थी। तभी से जाम झेल रहे हैं। अंडरपास बनते ही बड़ी राहत मिलेगी,” स्थानीय दुकानदार उमेश कुमार ने बताया कि रोज-रोज लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
अगस्त 2021 में ब्रॉडगेज के बाद बढ़ी समस्या, 17 जून 2026 से अंडरपास बनाने को खुदाई जारी है। इसके बनने से 20 से ज्यादा गांवों का सफर होगा आसान ।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com