7:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सूरज की आंख-मिचौली, उमस का कहर जारी

उझानी में सूरज की आंख-मिचौली, उमस का कहर जारी।

उझानी-बदांयू 22 जून।

रविवार को मौसम ने करवट ली तो उझानीवासियों को चटक धूप से राहत मिली, मगर उमस ने पसीने छुड़ा दिए। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा। धूप और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी चलती रही। सूरज की तपिश कम होने से पारा 36 डिग्री पर लुढ़का, पर 48% नमी ने लोगों का चैन छीन लिया।

दोपहर 12 बजे के बाद बाजार की रफ्तार सुस्त पड़ गई। सब्जी मंडी से लेकर बस स्टैंड तक लोग रुमाल से मुंह पोंछते दिखे। पुरवाई 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, लेकिन उमस के आगे बेअसर साबित हुई।

स्थानीय डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने बताया, “ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन और घुटन की शिकायत बढ़ जाती है। पानी खूब पिएं, दोपहर में निकलने से बचें।”

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से पारा फिर चढ़ेगा। 39 डिग्री तक तापमान पहुंचने के साथ लू का अलर्ट है। इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं, यानी उमस भरी गर्मी अभी और सताएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.