बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में अंबियापुर चौराहे के पास रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक नाले में गिर गया। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या दुकानदार ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बडा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी नगर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं। नगर पालिका अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिल्सी पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शूरू कर दी। अंबियापुर निवासी मृदुल शर्मा ने बताया कि हादसा उनकी दुकानों के सामने हुआ। ट्रक के नाले में गिरने से नाले का स्लैब और संरचना क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते नालियों का पानी सडक पर फैलने लगा है,जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि उस समय वहां लोग मौजूद होते तो बडा हादसा हो सकता था । स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नाला टूट जाने से उनकी दुकानों के सामने जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे ग्राहकों और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने जल्द ही क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और ट्र्क को निकालने की प्रक्रिया कर शुरू दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

