7:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

माता रानी के विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

माता रानी के विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिल्सी। नगर के अटल चौक के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में रविवार को नगर के चौधरी ग्रुप की ओर से माता रानी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां ज्वाला देवी मंदिर में प्रसाद का भोग लगाकर किया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कन्या भोज के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, दिनेश बाबू वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय, हर्षित वाष्र्णेय, नरेश वाष्र्णेय, लोकेश बाबू वाष्र्णेय, सुधीर सोमानी, सुरेश गुप्ता, चंद्रसैन माहेश्वरी, नितिन वाष्र्णेय, संजीव वाष्र्णेय मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस