8:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में घर के बाहर से इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर एक में एक घर के बाहर खडी इलेक्टिक साइकिल चोरी हो गई ,यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई । पीडित ने बिल्सी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नंबर एक निवासी गौरी शंकर शर्मा के दरवाजे पर उनकी इलेक्ट्रिक साइकिल खडी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और साइकिल चुराकर मौके से फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो रविवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस