11:01 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग एक वैज्ञानिक और प्राकृतिक क्रिया है- सर्वेश पाठक

12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग की थीम है स्वस्थ आयु के लिए योग

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग की थीम है स्वस्थ आयु के लिए योग. करें योग,रहें निरोग.

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या कीअधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष योगाचार्य सर्वेश पाठक ने दीप जलाकर एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने पुष्पार्चन कर किया.

योगाचार्य सर्वेश पाठक ने योगाभ्यास कराते हुए योग की महिमा का वर्णन करते हुए बताया- हमारा शरीर एक मंदिर है. योग एक वैज्ञानिक और प्राकृतिक क्रिया है. यह हमारे शरीर एवं मन को निरोग एवं शांत रखता है. शरीर में स्फूर्ति एवं लचीलापन आता है. श्री पाठक ने कहा- योग से हम स्वयं जुड़कर घर, परिवार, समाज और अंत में परमात्मा से जुड़ते हैं. योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. जिससे दीर्घ जीवन, मन, शरीर की सभी बीमारियों से दूर रहेंगे. कहा जाता है कि योग से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मोक्ष का तात्पर्य इच्छा विहीनता से है.
श्री पाठक ने योग के भस्त्रिका , कपालभाति, अनुलोम विलोम, उज्जयी,भ्रामरी प्राणायाम, ओम का उच्चारण एवं ध्यान का अभ्यास कराया.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक मुख्य अतिथि योगाचार्य जी का परिचय एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया. इस मौके पर कमलेश कुमार, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार शर्मा समेत समस्त आचार्य परिवार एवं समाज के लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.