5:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानाचार्य समेत छात्रों ने किया योगाभ्यास

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानाचार्य समेत छात्रों ने किया योगाभ्यास।

‘स्वस्थ तन-स्वस्थ मन’ का दिया संदेश, गूंजा योग का महत्व।

उझानी, बदायूं 21 जून 2026।

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने स्वयं योगाभ्यास कर छात्रों को प्रेरित किया। उनके साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

योग प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति का अभ्यास किया। इस दौरान छात्रों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने कहा, “योग भारत की 5000 साल पुरानी धरोहर है। यह सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की कुंजी है। हर छात्र को इसे अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए ताकि पढ़ाई में एकाग्रता बढ़े और जीवन अनुशासित बने।”

कार्यक्रम के अंत में ‘रोज करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर योगमय वातावरण से सराबोर रहा।


राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.