5:47 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एपीएम पीजी कॉलेज में योग दिवस पर दिखा जोश, निदेशक-प्राचार्य ने किया सूर्य नमस्कार

एपीएम पीजी कॉलेज में योग दिवस पर दिखा जोश, निदेशक-प्राचार्य ने किया सूर्य नमस्कार।

‘योग से चुस्ती-फुर्ती, रोज करो योग’ का दिया संदेश, स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण।

उझानी, बदायूं 21 जून 2026।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को एपीएम पीजी महाविद्यालय में योग दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर एमएसए अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महाविद्यालय की छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों तथा छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शुचि गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.एस ए अग्रवाल व प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत वशिष्ठ ने योग प्रशिक्षक सुधीर चौहान के निर्देशन में योग किया। प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार, सुखासन, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास कराया और इन्हें प्रतिदिन करने की सलाह दी।


निदेशक डॉ. एम.एस.ए अग्रवाल ने कहा, “योग हमारी प्राचीन जीवन पद्धति है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। हर विद्यार्थी को इसे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।”

प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि “योग तन के साथ मन को भी स्वस्थ रखता है। पढ़ाई में एकाग्रता और तनाव से मुक्ति के लिए योग सबसे बड़ा माध्यम है।”

योगाभ्यास के पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने ‘योग से निरोग, पर्यावरण से संरक्षण’ का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

इस दौरान महाविद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा। पूरा परिसर योगमय वातावरण से गूंज उठा।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.