बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में राधा कृष्ण मंदिर से घंटा चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़़ लिया। इन तीनों को बिल्सी पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिल्सी के साहबगंज चौराहा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हुई। स्थानीय निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आज रविवार रात लगभग आठ बजे तीन लोग मंदिर में घुस गए और उन्होंने घंटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेलिया। बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि आरोपियों ने मंदिर में गलत हरकत की है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच पड़़ताल की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

