7:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस का अभियान जारी: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शांति भंग में 9 लोग भेजे गए न्यायालय

बदायूं

बदायूं पुलिस का अभियान जारी: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शांति भंग में 9 लोग भेजे गए न्यायालय

केशव गुप्ता

बदायूं, 20 जून 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 9 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम आदमपुर निवासी सत्यवीर पुत्र ओमपाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जरीफनगर में मु0अ0सं0 183/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 09 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस