6:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बदायूं

कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को थाना कुंवरगांव पुलिस ने ग्राम कासिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान मकन पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम खासपुर, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूं के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा (पौनिया) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कुंवरगांव में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस