बदायूं
अलापुर के जगत गांव में दिनदहाड़े वारदात, 10 मिनट में गायब हुई नई बाइक
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने महज 10 मिनट के भीतर किसान की ब्रांड न्यू 2025 मॉडल हीरो एक्सट्रीम (UP 24BK 5286) बाइक चोरी कर ली।
घटना शुक्रवार 19 जून को सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित राजेंद्र के अनुसार वह अपनी बाइक खेत के पास खड़ी कर मक्के की फसल में पानी देखने गया था। करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। नई बाइक चोरी होने से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com