7:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से हड़कंप

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे में अशोक सम्राट चौक के पास शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बडी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान साहबगंज निवासी सत्यम (15) पुत्र रमेश कोहरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनसर सत्यम की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी और वह अक्सर इधर-उधर चला जाता था। पिता रमेश कोहरी ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने सूचना दी कि उनके बेटे का शव अम्बियापुर चौराहे के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहा सत्यम मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेजा, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की
जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस