6:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, नई परंपरा पर रोक के निर्देश

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, नई परंपरा पर रोक के निर्देश
बिल्सी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूसों के संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में डा. हैदरअली खां, इकरार अहमद, शाहनवाज अल्वी, इंजी.दीपक चौहान, बीके मौर्य, रामसेवक सिंह राठौर, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस