6:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया – अमन श्रीवास्तव

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया

बिल्सी:- बिसौली-बिल्सी रोड स्थित जैन मंदिर पदमांचल द्वारा संचालित अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में पर्यावरण प्रेमी अमन श्रीवास्तव ने अपने 28वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर मे शहसूत ,अमरूद समेत फलदार पौधों का रोपण किया ।इस मौके पर अमन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अपने जन्म दिवस व प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसी के तहत उन्होंने आज यहां पहुंच कर पौधरोपण किया और समाज को संदेश दिया इसके प्रति वह सजग हो ,जन्मदिन आदि पर पौधा लगाने का संकल्प लेने के साथ ही उनका संरक्षण भी करे ।उन्होंने कहा कि वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको छाया देते हैं ,सभी अभिभावकों से उन्होंने अपील की ,वे भी अपने बच्चो के जन्मदिन आदि पर पौधारोपण कराए ,ताकि बच्चों के भविष्य मे प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग जैसे भयावह संकट से निदान मिल सके।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ,संरक्षक मृगांक जैन,कवि विष्णु असावा,राहुल सोलंकी ,नरेश पाल,सुमित माहेश्वरी, अमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस