बिल्सी ( मुजरिया ) । दिल्ली में बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परमू निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई,मृतक हृदेश का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात उसके पैतृक गांव पहुंचा।
मृतक की पहचान ग्राम परमू निवासी हृदेश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में मलवा ढलाईं का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक यह घटना 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हई,जब हृदेश पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की और पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे शव उनके पैतृक गांव परमू लाया गया। शव पहंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश एक संभावित कारण हो सकती है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात तैनात रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गईं। शव का आज गुरुवार दोपहर अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

