7:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मुनीर क्रिकेट क्लब के नाम

अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मुनीर क्रिकेट क्लब के नाम
अजान क्लब को 24 रन से हराया, अल्फेज बने मैन ऑफ द मैच
बिल्सी। नगर के अगोल मार्ग स्थित अंबेडकर जिम मैदान पर आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को अजान क्रिकेट क्लब और मुनीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुनीर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अजान क्रिकेट क्लब को 24 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में मुनीर क्रिकेट क्लब के कप्तान मुनीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 79 रन बनाए। टीम की ओर से अल्फेज ने शानदार 20 रन, अजहर ने 28 रन तथा मयंक ने 16 रन का योगदान दिया। अजान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमैर ने तीन विकेट, अरविंद ने दो विकेट तथा मोहम्मद हुसैन ने एक विकेट हासिल किया।
80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजान क्रिकेट क्लब की टीम मुनीर क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 55 रन पर सिमट गई। अजान क्लब की ओर से मोहम्मद हुसैन ने 25 रन, उमर ने 15 रन, अरविंद ने 14 रन तथा अजान ने 5 रन बनाए। मुनीर क्रिकेट क्लब की ओर से कल्लू ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसके अलावा अल्फेज ने दो तथा मयंक ने एक विकेट प्राप्त किया।
मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्फेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम मुनीर क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता अजान क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरके लक्ष्य, कृष्णा गुप्ता, पवन शाक्य, कार्तिक शाक्य, रोहित कुमार, प्रिंस बाबू, गौरव, सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस