3:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी सर्किल के सीओ बने आलोक सिद्धू

बिल्सी। जनपद में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू को बिल्सी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 18 जून को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। जानकारी के अनुसार बिल्सी सर्किल के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी केके तिवारी का शासन द्वारा हाल ही में गोंडा जनपद के लिए स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद से बिल्सी सर्किल में नए क्षेत्राधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। शासन के आदेश पर आलोक सिद्धू को जनपद में तैनात किया गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उन्हें बिल्सी सर्किल की जिम्मेदारी सौंप दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस