8:25 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सिर में चोट और पसलियां टूटने से हुई 6 महिलाओं की मौत

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सिर में चोट और पसलियां टूटने से हुई 6 महिलाओं की मौत।

उझानी हादसा: भात मांगने निकली थीं, दो ट्रैक्टरों ने मारी टक्कर, परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म।

उझानी-बदांयू 18 जून।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी की मौत सिर में गंभीर चोट और पसलियों में फ्रैक्चर से हुई।

शुक्रवार को मुरावन नगला निवासी राजकुमारी 50 वर्ष अपने परिजनों के साथ बेटे की शादी का शगुन लेकर गठौना गांव जा रही थीं। ई-रिक्शा में उनकी बेटी नारायणी 30 वर्ष, जेठानी रेवती 80 वर्ष, बहू गंगाश्री 30 वर्ष, सरला 32 वर्ष और प्रेमावती 32 वर्ष भी सवार थीं। करुआ पुल के पास तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और सभी की मौके पर मौत हो गई।

उझानी SHO प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। नारायणी और प्रेमावती का अंतिम संस्कार हो चुका है। शेष 4 शवों का अंतिम संस्कार रिश्तेदारों के आने के बाद किया जाएगा।

परिजनों की तहरीर न मिलने से अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों फरार ट्रैक्टर चालकों का पता लगा लिया है। DM और SSP ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म होने से गांव में मातम पसरा है।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस