बदायूं
थाना उसहैत: शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उसहैत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सोवरन नगला निवासी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल, रामखिलाड़ी पुत्र ब्रजपाल तथा जोगेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र हरिराम के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
