भात मांगने निकलीं, अर्थी पर लौटीं: उझानी हादसे में मुरावन नगला की 6 महिलाओं की मौत, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा।
उझानी-बदांयू 17 जून।
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर हुए भीषण हादसे ने कछला के मोहल्ला मुरावन नगला को हिला दिया। गांव फूलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शादी का भात मांगने जा रहीं महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर घायल हैं।
पल में बिछ गईं 6 लाशें
सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा उझानी से बदायूं जा रहा था। फूलपुर के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया।
हादसे में इन महिलाओं की गई जान
मृतकों की पहचान हो गई है। सभी कछला के मुरावन नगला और गुलाबगड़ी की रहने वाली थीं।
मृतक:
1. राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डालसिंह, निवासी मुरावन नगला, कछला
2. गंगा श्री (32 वर्ष) पत्नी वीरपाल, निवासी मुरावन नगला, कछला
3. रेवती (80 वर्ष) पत्नी रामचंद्र, निवासी मुरावन नगला, कछला
4. प्रेम देवी (45 वर्ष) पत्नी रामचंद्र सिंह, निवासी मुरावन नगला, कछला
5. नारायणी देवी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र, निवासी गुलाबगड़ी
6 आरती 30 ।
घायल ई-रिक्शा चालक सन्नी 32 व डालसिंह 58 व एक अन्य।
डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
सूचना पर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और घटना की जांच के आदेश दिए।
चालक फरार, केस दर्ज
हादसे के बाद दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गये। उझानी पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


शादी वाले घर में सन्नाटा
बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं एक ही परिवार में होने वाली शादी के लिए भात मांगने कोतवाली क्षेत्र गांव गठौना जा रही थीं। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। एक साथ 6 मौतों से पूरे मुरावन नगला मोहल्ले में शोक की लहर है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का भरोसा दिया है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com