7:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी से श्याम प्रेमियों का जत्था खाटू श्याम रवाना

बिल्सी से श्याम प्रेमियों का जत्था खाटू श्याम रवाना


– श्री लखदातार सेवा समिति के बैनर यात्रा शुरू
– खाटू रवाना से पूर्व नगरवासियों एवं प्रेमियों ने शुभकामनाएं देकर किया विदा

बिल्सी – बिल्सी नगर से आज मंगलवार को श्री लखदातार सेवा समिति के बैनर तले श्याम भक्तों का एक जत्था खाटू श्याम धाम, सालासर बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी एवं बरसाना के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व सभी श्याम प्रेमियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। रवानगी से पहले खाटू श्याम यात्रा के लिए तैयार बस की पूजा की गई और नारियल फोड़ा गया। इसके बाद बाबा श्याम के जयकारों और भजनों के बीच सभी प्रेमी बस में सवार होकर खाटू धाम के लिए प्रस्थान कर गए।
श्री श्याम भवन के मुख्य सेवादार ने बताया कि जत्थे में शामिल श्याम प्रेमी खाटू श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बाबा श्याम के प्रति प्रेमियों की गहरी आस्था है और प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में भक्त खाटू धाम पहुंचकर शीश नवाते हैं।
यात्रा में शामिल प्रेमियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रवाना होने से पूर्व परिजनों और नगरवासियों ने श्याम प्रेमियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया गया। इस मौके पर समस्त श्याम प्रेमी एवं समिति के सेवादार उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस