अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास जारी
बदायूं। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से ऑडिटोरियम बदायूं में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर की प्रेरणा से संचालित योग कक्षा में नैना सारस्वत, यशस्वी सिंह, अनुपम सिंह, हिमाद्री, उषा देवी, लवली चौहान, उषा पाल, अखिलेश, मधु, सोनी, नीलम सक्सेना, चंद्रावती, सौम्या, महेश्वरी देवी, रेखा, सुनीता गुप्ता, दीपा, सुखरानी, रेनू, कुसुम, अनीता, शारदा यादव, संध्या यादव, ममता, अंजू, प्रवेश चौहान एवं शांति राठौर सहित अन्य बहनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर आयुष विभाग के सोनू पटेल ने मधुमेह से संबंधित योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं आयुर्वेद विभाग दातागंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने लगभग 25 से 30 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय परामर्श दिया।
योग दिवस को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया तथा सभी से नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com